
मिशन शक्ति : Uttar Pradesh में नारी शक्ति को मिली नई उड़ान
लखनऊ, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Uttar Pradesh की कमान संभालने के बाद से ही आधी आबादी की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर जोर दिया है. नारी को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति पर सरकार का जोर है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में Uttar Pradesh नारी सम्मान का ऐसा मॉडल बना है, जहां सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से महिलाओं को नई दिशा मिल रही है. मिशन शक्ति Uttar Pradesh की नारी शक्ति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया मॉडल है.
मिशन शक्ति 5.0- Uttar Pradesh में नारी शक्ति का नया दौर
Chief Minister योगी आदित्यनाथ का संदेश है ‘नारी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है’. 24 दिसंबर तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत हर विभाग प्रतिदिन जागरूकता अभियान चला रहा है. पुलिस चौपालों से लेकर सड़क रैलियों तक ‘सुरक्षा और सम्मान, नारी का अधिकार’ का उद्घोष गूंज रहा है.
प्रदेश के 1647 थानों में हेल्प डेस्क सक्रिय, अब हर महिला का सहारा
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि ग्रामीण-शहरी हर क्षेत्र में व्यापक महिला बीट प्रणाली और एंटी रोमियो स्क्वॉड के माध्यम से हर महिला को अभूतपूर्व सुरक्षा का कवच प्रदान किया जा रहा है. पिंक पेट्रोल 24×7 उपलब्धता के साथ स्कूल, कॉलेज और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तुरंत पहुंच रहा है. तकनीक का व्यापक उपयोग – 1090, साइबर मॉनिटरिंग सेल और डिजिटल ट्रैकिंग ने स्टॉकिंग, फर्जी अकाउंट्स पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की है. कॉलेजों में साइबर सुरक्षा वर्कशॉप से छात्राओं को सशक्त बनाया जा रहा है.
सुरक्षा-सम्मान का यूपी मॉडल, नारी उत्थान से समृद्ध प्रदेश
महिला अपराधों में त्वरित जांच से हर पीड़िता को पूर्ण न्याय सुनिश्चित, अभूतपूर्व निस्तारण दर के साथ कठोर सजाएं दी जा रही हैं. मिशन शक्ति केंद्रों में प्रशिक्षित अधिकारी 3-5 वर्ष तक तैनात रहेंगे. आर्थिक सशक्तिकरण में भी क्रांति आ रही है. ग्राम पंचायतों में बीसी सखी, स्वयं सहायता समूह, लखपति दीदी जैसी योजनाओं से महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं. Chief Minister कन्या सुमंगला, सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन ने बेटियों को नई उड़ान दी है.
हर नारी को मिलेगा सम्मान और अपराधियों पर होगी दो-गुनी तेजी से कार्रवाई
मिशन शक्ति के साथ ही उज्ज्वला और स्वामित्व योजना ने घर-घर तक सशक्तिकरण पहुंचाया है. पोषण अभियान, रानी लक्ष्मीबाई कोष ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य को मजबूत किया. मिशन शक्ति 5.0 सशक्त नारी से समृद्ध प्रदेश का आधार बन गया है.
————
(Udaipur Kiran) / बृजनंदन
