Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

चरस के साथ युवक गिरफ्तार, दीपावाली में  बेचने लाया था अवैध चरस

उत्तरकाशी, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । कोतवाली मनेरी पुलिस ने एक युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है, युवक के कब्जे 302 ग्राम चरस बरामद की गई है।

बतपा दें पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने सभी कोतवाली,थाना प्रभारी व SOG टीम को नशा मुक्त अभियान एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी व बैरियर एवं चेक पोस्ट पर सघन चैकिंग करने के निर्देश दिए हुए हैं।

शनिवार रात्रि को प्रभारी निरीक्षक मनेरी प्रदीप सिंह तोमर के नेतृत्व में कोतवाली मनेरी पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान बार्सू गांव की ओर से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने वाले रास्ते से रामराज नाम के एक युवक को 302 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवक के विरुद्ध कोतवाली मनेरी परएनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपित रामराज सिंह राणा पुत्र हुकम सिंह राणा उम्र–25 वर्ष।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *