
मीरजापुर, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के मीरजापुर में कछवा थाना क्षेत्र के बरैनी गंगा घाट पर Monday शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. दाह संस्कार के बाद गंगा स्नान करने गए वाराणसी के ठठरा गांव निवासी युवक की डूबकर मौत हो गई. अंधेरा होने के कारण रात तक उसका पता नहीं चल सका.
ठठरा गांव निवासी दिलीप कुमार (32) पुत्र झल्लन अपने मोहल्ले के 70 वर्षीय नक्खड़ हरिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने बरैनी गंगा घाट आया था. दाह संस्कार के बाद करीब पांच बजे सभी लोग स्नान कर रहे थे. इसी दौरान दिलीप पैर फिसलने से अचानक गहरे पानी की ओर खिंचता चला गया.
आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए बचाने की कोशिश की, लेकिन गंगा की तेज धारा में दिलीप पलक झपकते ही गहराई में समा गया. मौके पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नाविक महात्मा निषाद के साथ जाल डालकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया. हालांकि अंधेरा बढ़ने के कारण तलाश कार्य रोकना पड़ा.
परिजन के मुताबिक दिलीप दो महीने पहले ही सूरत से छुट्टी लेकर घर आया था, जहां वह नौकरी करता था. अचानक हुए इस हादसे से परिजन और गांव वाले स्तब्ध हैं. प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान ने बताया कि मंगलवार की सुबह फिर से खोजबीन शुरू की गई है.
—————
(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा
