Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

युवक को घर के पास बदमाशों ने मारी गोली, मौत

मृतक आयुष (फाइल फोटो)

बलिया, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बलिया के उभांव थाना के बेल्थरारोड कस्बे के बंशी पैलेस नगर निवासी युवक आयुष यादव को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने शनिवार की रात गोली मार दी। जिसकी वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार आयुष यादव पुत्र बच्चा यादव निवासी बंसी पैलेस नगर पंचायत बेल्थरारोड की कस्बे के ही कुछ युवकों से पुरानी रंजिश थी। जिसका बदला लेने के लिए अपाचे मोटरसाइकिल से आए चार युवकों ने उस वक्त गोली मारी, जब वह किसी काम से अपने घर के पास वाली गली से होकर गुजर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई।

क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल आयुष यादव को सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लाया गया। जहां से डॉक्टरों द्वारा आयुष यादव को जिला चिकित्सालय मऊ रेफर कर दिया गया। वहां से वाराणसी ले जाया गया। जहां ट्रामा सेंटर में शनिवार रात को ही उसकी मौत हो गई। रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं, उभाँव थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर रोबिन सिंह, पवन सिंह, रोहित और राज नाम के युवकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।

—————

(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *