आपका राशिफल 16 अगस्त
मेष
लेन-देन में स्पष्टता बनाए रखें। घर के सदस्य सहयोग करेंगे और आर्थिक समस्याओं से राहत मिलेगी। कोई प्रिय वस्तु या नए वस्त्राभूषण मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति बेहतर रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। सरकारी कार्यों में लाभ होगा और बिगड़ा काम बन सकता है।
शुभांक: 3, 6, 8

वृष
आज की सुविधाएं कल नहीं मिलेंगी, इसलिए लाभ उठाएं। मित्रों से सतर्क रहें। व्यापार में थोड़ी कमजोरी रह सकती है, लेकिन संतोष से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। शिक्षा क्षेत्र में रुचि कम रहेगी। शुभ कार्यों में खर्च बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभांक: 4, 6, 8
मिथुन
पारिवारिक प्रेमभाव बढ़ेगा। मित्रों की अनदेखी न करें। नौकरी में कुछ उलझनें रहेंगी, लेकिन सहयोग से कार्य सिद्ध होंगे। यश में वृद्धि और शिक्षा में कठिनाई संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। मेहमान आ सकते हैं।
शुभांक: 3, 5, 7
कर्क
कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति प्राप्त होगी। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। बुद्धि और पराक्रम से काम बनेंगे। व्यापार में वृद्धि और लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में सहयोग मिलेगा।
शुभांक: 2, 4, 6
सिंह
संतान पक्ष की समस्या दूर होगी। स्वभाव में सौम्यता मदद करेगी। धार्मिक आस्था मजबूत होगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से मिलना संभव है। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे। सभी परिस्थितियों में सहयोग मिलेगा।
शुभांक: 1, 3, 5
कन्या
समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है, लेकिन अपने काम पर ध्यान दें। नौकरी में सावधानी जरूरी है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। यात्रा को फिलहाल टालें। कारोबारी काम में रुकावट रहेगी, लेकिन धन लाभ की संभावना बनी रहेगी।
शुभांक: 4, 6, 8
तुला
जो चल रहा है, उसे संभालकर चलें। मानसिक अशांति बनी रह सकती है। शत्रु, चिंता और अपव्यय की संभावना है। कार्यक्षेत्र में रुकावट महसूस होगी। पारिवारिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। धन के लेन-देन में सतर्क रहें।
शुभांक: 5, 7, 9
वृश्चिक
परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। सरकारी सम्मान के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अपना कार्य स्वयं करें, किसी के भरोसे न रहें।
शुभांक: 2, 6, 9
धनु
घर और व्यापार को अलग रखें। नए लोगों से मेल-जोल भविष्य में लाभ देगा। आत्मविश्वास से कार्य सफल होंगे। व्यापारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यस्थल पर अनुशासन लाभकारी रहेगा। प्रिय वस्तु या नए वस्त्राभूषण मिल सकते हैं।
शुभांक: 6, 8, 9
मकर
भावुक होकर निर्णय न लें। मन में बेचैनी रहेगी। कर्ज देने से बचें और बातचीत में संयम रखें। मानसिक चिंता और संतान से परेशानी हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कला क्षेत्र के लोगों को मेहनत के बाद सफलता मिलेगी।
शुभांक: 4, 7, 9
कुम्भ
सरकारी पक्ष से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पुराना विवाद खत्म होगा। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। मित्रों और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बकाया धन प्राप्त हो सकता है।
शुभांक: 3, 6, 9
मीन
आय के नए स्रोत बनेंगे। पद-प्रतिष्ठा के लिए सामाजिक कार्य होंगे। पसंदीदा भोजन मिलेगा। लंबी यात्रा या चुनौतीपूर्ण कार्य संभव हैं। व्यवसाय में मेहनत रंग लाएगी। महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी।
शुभांक: 2, 4, 7



