Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

आपदाओं के दाैरान सर्च एंड रेस्क्यू के लिए युवाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

प्रतीकात्मक चित्र

देहरादून, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड में युवा आपदा मित्र योजना के तहत देहरादून जिले में युवाओं काे आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा न्यूनीकरण के साथ ही लोगों को जागरूक करना भी है।

देहरादून जिले में 8 दिसंबर 2025 तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में युवाओं को आपदा के समय फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में सक्षम बनाया जाएगा। आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम का कल उद्घाट करते हुए कर्नल आदित्य जॉन पॉल, मेजर शशि मेहता, सूबेदार मेजर लक्ष्मण सिंह, सूबेदार मेजर जिया लाल, ओनरी कप्तान कृष्ण तड़ियाल, हवलदार राकेश कुमार ने आपदा मित्रों को जानकारियां दी और प्रशिक्षण में गंभीरता दिखाने को कहा।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राघिकरण प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 व संस्थागत संरचना, भूकंप, भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बाढ़ एवं वनाग्नि से सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, घायल प्रबंधन व तकनीक, खोज एवं बचाव, संचार प्रबंधन एवं चेतावनी तंत्र व भारी वस्तुओं का सुरक्षित स्थानांतरण का प्रशिक्षण दे रहा है।

(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *