Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

फरीदाबाद में किराना स्टोर संचालक से रंगदारी मांगने के आराेप में युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार किया आरोपित

फरीदाबाद, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । हरियाणा के फरीदाबाद के ओल्ड मेन मार्केट में रंगदारी मांगने और एक दुकानदार पर चाकू से हमला करने के मामले में थाना ओल्ड पुलिस ने एक आरोपित युवक को नया पल्ला पुल के पास से गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, आराेपित का नाम विजय खटीक (35) है, जाे बाढ़ मोहल्ला का निवासी है। उस पर 28 मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या, अवैध हथियार और झगड़ा शामिल हैं। वह 2023 में एक हत्या के मामले में जेल गया था और दो महीने पहले ही रिहा हुआ था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15 अक्टूबर को आरोपित विजय अपने अन्य साथियों के साथ शिकायतकर्ता की दुकान पर रंगदारी मांगने गया था तथा दस हजार रुपये रंगदारी मांगी थी और एक अन्य दुकानदार पर चाकू से घायल कर दिया था। उन्हाेंने बताया कि आराेपित के खिलाफ थाना ओल्ड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

—-

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *