Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

युवक 70 किलो अवैध विस्फोटक के साथ गिरफ्तार

हमीरपुर, 24 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के बसवारी तिगैला के पास से बुधवार को मुस्करा पुलिस ने एक युवक को अवैध विस्फोटक सामग्री व पटाखे के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि मुस्करा निवासी दिलीप को 70 किलो अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। सामग्री लेकर बसवारी तिराहे पर विवार जाने के लिए साधन का इंतजार कर रहा था, तभी गश्त के दौरान एसआई अनुरुद्ध कुमार द्विवेदी ने टीम के सहयोग से उसे धर दबोचा। वह बरामद विस्फोटक सामग्री के बारे में कुछ जानकारी नहीं दे पाया है। अवैध सामग्री को जब्त करते हुए उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

——————

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *