Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोरी की चपेट में आने से युवक की मौत

एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले जाते हुए स्थानीय लोग

पश्चिम मेदिनीपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़गपुर–बालेश्वर 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बेलदा थाना के राणीसाराय इलाके में हुई।

पुलिस व स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बुधवार देर रात राणीसाराय बस स्टैंड के पास सड़क पार करने के दौरान एक लोरी अचानक मोड़ ले रही थी। इसी दौरान लोरी की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तत्काल बेलदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान चुनु राणा के रूप में हुई है। वह राणीसाराय ग्राम पंचायत के हल्दिया गांव का निवासी था।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त लोरी को रोक लिया और बेलदा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोरी के चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *