Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

काली पूजा विसर्जन के दौरान मूर्ति के नीचे दबकर युवक की मौत, भाई दूज की सुबह मिला शव

Dead body - symbolic image

दक्षिण 24 परगना, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । काली पूजा विसर्जन के दौरान दक्षिण 24 परगना जिले के रविन्द्रनगर इलाके में मूर्ति के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। गुरुवार सुबह युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान लालू चौहान (41) के रूप में हुई है, जो महेशतला नगरपालिका के वार्ड नंबर 7 के रवींद्रनगर इलाके के निवासी थे।

मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 7 के तारा माई मंदिर की काली प्रतिमा के विसर्जन के लिए बुधवार रात लालू चौहान अपने कुछ साथियों के साथ हुगली नदी गए थे।

लालू के साथी संजीव माहातो ने बताया कि लालू पेशे से फल विक्रेता थे। जब वे महेशतला के अरुण मिस्त्री घाट पर प्रतिमा का विसर्जन कर रहे थे, तभी दुर्भाग्यवश वे प्रतिमा के नीचे दब गए और नदी में डूब गए। काफी कोशिशों और रातभर की तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला।

गुरुवार सुबह, नदी के जेटी के पास एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसे स्थानीय लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची महेशतला थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय निवासी सुनीता देवी ने बताया कि सुबह जेटी के पास शव को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को खबर दी गई।

————–

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *