कमरे में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत

जोधपुर, 16 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । शहर के सूरसागर स्थित राजबाग मेघवाल बस्ती में एक युवक की कमरे में लगी आग से झुलसने से मौत हो गई। पुलिस ने उसकी पत्नी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है। दंपती के कोई संतान नहीं है।
सूरसागर थानाधिकारी हरीशचंद्र सोंलंकी ने बताया कि सूरसागर के राजबाग मेघवाल बस्ती निवासी 40 साल का कानाराम मेघवाल 14 दिसम्बर की सुबह छह बजे कमरे में लगी आग से झुलस गया था। बाद में उसकी पत्नी रिंकू के शोर मचाने पर आस पास के लोग एकत्र हुए। उसे तत्काल झुलसी हालत में एमजीएच के बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई। थानाधिकारी ने बताया कि उसके कोई संतान नहीं है। उसने आत्मदाह किया या अन्य कारण से जला है इस बारे में जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुुुपुर्द कर दिया गया।
(Udaipur Kiran) / सतीश



