Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
CRIME

सुलतानपुर : सड़क हादसे में युवक की मौत

फाईल फोटो

सुलतानपुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में अयोध्या प्रयागराज मार्ग पर महाराणा प्रताप इंटर कालेज के पास सड़क हादसे मे एक युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के प्रतापगंज पुलिस चौकी के पास बीती रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया । मृतक की पहचान कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भदा निवासी उमेश मौर्या पुत्र स्व. पंचम मौर्या के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

मृतक के भाई राजेश मौर्या ने बताया कि उमेश ड्यूटी से घर लौटा था और जब सब सो गए तो बाइक से निकला था। संभवतः वह प्रतापगढ़ के कोड़री मदाफरपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। उमेश अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसका एक दो वर्षीय पुत्र है। प्रतापगंज पुलिस चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। परिजनों की तहरीर और जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *