
सिलीगुड़ी, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) . सिलीगुड़ी के डांगीपाड़ा इलाके के निवासी सद्दाम हुसैन (30) की संदीप परिस्थितियों में मौत हो गई . दरअसल, Monday देर रात लगभग एक बजे सिलीगुड़ी के देशबंधु चित्तरंजन दास फ्लाईओवर के पास सद्दाम का रक्तरंजित शव बरामद सिलीगुड़ी थाने की एंटी क्राइम विंग की पेट्रोलिंग वैन ने बरामद कर जिला अस्पताल पहुंचाया था. सद्दाम के पास मौजूद मोबाइल और दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने उसके परिवार को सूचना दी. खबर पाते ही परिजन, रिश्तेदार और स्थानीय लोग थाने पहुंचे. परिजनों के अनुसार, सद्दाम एक शादी समारोह में गया था और रात लगभग 12 बजे घर लौट रहा था. इस बीच रास्ते में क्या हुआ, यह कोई समझ नहीं पा रहा है. परिवार का कहना है कि वह बिल्कुल स्वस्थ था. सद्दाम का एक छोटा बच्चा भी है. उसकी मौत की खबर से इलाके में शोक व्याप्त है. मंगलवार को शव को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है.
(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार
