
भागलपुर, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . सिपाही भर्ती Examination देने जा रहे दो युवक बुधवार को पुलिस जिला नवगछिया के खरीक पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुघर्टना का शिकार हो गया. घटना के बाद बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. उसके साथ Examination दिलाने जा रहे उनके चाचा गिरधारी कुमार ने उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मृतक की पहचान सुबोध कुमार यादव के पुत्र नीतीश कुमार के तौर पर हुआ है. घटना के बाद मायागंज हॉस्पिटल पहुंचे परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. घायल गिरधारी ने बताया कि बांका से Examination देने के लिए नवगछिया के रास्ते बेगूसराय जा रहे थे, तभी खरीक पेट्रोल पंप के समीप ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी.
—————
(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर
