Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: आईएमटी मानेसर में युवक की हत्या

फुटपाथ पर पड़ा मिला शव, चेहरे एवं सिर पर गहरी चोट के निशान

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । यहां आईएमटी मानेसर के में एक युवक के सिर पर चोट मारकर हत्या कर दी गई। उसका चेहरा भी चोटें मारकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया, ताकि उसकी पहचान न हो सके। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

आईएमटी थाना प्रभारी सत्यवान ने बुधवार को बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास पूछताछ की जा रही है।

बुधवार को आईएमटी थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 7 के प्लॉट नंबर 139 के सामने खून से लथपथ शव पड़ा है। आईएमटी थाना पर प्रभारी सत्यवान ने बुधवार को बताया कि शव की जांच के दौरान साफ पता चला कि मृतक के सिर और मुंह पर किसी भारी वस्तु से चोट की गई है। प्राथमिक जांच में हत्या की पुष्टि हो गई है। हत्या के आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

पुलिस ने पहचान नहीं होने पर शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भिजवा दिया।

शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों को दिखाया गया। पहचान नहीं हो पाई। किसी ने पहचान नहीं की। फोरेंसिक टीम ने मौके से कई साक्ष्य एकत्र किए हैं। फिंगरप्रिंट तथा डीएनए सैंपल भेजे गए हैं।

पुलिस टीम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। शव की पहचान नहीं होने पर 72 घंटे बाद पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *