Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

पानीपत:दुकान में अवैध शराब बेचता युवक गिरफ्तार

अवैध शराब बेचने का आरोपी सुकुल

पानीपत, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पानीपत पुलिस टीम ने खलीला रोड पर दबिश देकर दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को बड़ी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध 73 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब जब्त की। थाना समालखा प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सोमवार को थाना समालखा पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर थी। टीम को तभी सूचना मिली की खलीला रोड पर धर्म काटे के सामने बनी दुकान में एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है।

पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर शराब बेच रहे युवक को हिरासत में लिया। युवक को शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान सुकुल निवासी भटपुरा फरूखाबाद यूपी के रूप में बताई। मौके से अवैध देसी व अंग्रेजी शराब की 34 बोतल, 58 अध्धे व 41 पव्वे बरामद हुए। प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया अवैध शराब को जब्त कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एक्साईज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी सुकुल को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *