Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: पेट्रोल डलवाने के लिए आए युवकों ने कर्मचारी को मारा चाकू, दो गिरफ्तार

घायल युवक
मेडिकल के बाद अराेपी काे ले जाती पुलिस

अनूपपुर, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में चचाई थाना अंतर्गत देवहरा में बुधवार- गुरुवार की रात्रि बाइक से पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंचे युवकों ने पंप कर्मचारी पर चाकुओं से हमला करते हुए घायल कर भागने लगे। इसके बाद घायल अवस्था में पंप कर्मचारी ने आरोपी एक युवक को पकड़ लिया वही दूसरा फरार हो गया मामले की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घायल कर्मचारी प्रकाश चौधरी को जिला चिकित्सालय अनूपपुर ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गए हैं।

देवहरा चौकी प्रभारी रंगनाथ मिश्र ने बताया कि पेट्रोल पंप में कर्मचारी प्रकाश पुत्र दीपक चौधरी बुधवार- गुरुवार की रात्रि कार्य पर था तभी दोपहिया बाइक से अनीश सिंह उर्फ सिद्धार्थ तथा अभिषेक यादव पुत्र रामेश्वर सिंह दोनों निवासी ईटा भट्ठा अमलाई ने पहले तो दो पहिया बाइक में पेट्रोल डलवाया इसके बाद पंप कर्मचारी प्रकाश पर चाकुओं से सीने में हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से हो गया तथा उसके पास रखा हुआ मोबाइल तथा पेट्रोल विक्रय से प्राप्त हुए 1600 रुपए नगद लूट कर फरार हो गए। घटना में घायल प्रकाश ने अपने साथियों को आवाज लगाया जो मदद के लिए दौड़े तथा एक आरोपी को पकड़ लिया। दूसरा आरोपी भाग कर झाड़ियो में छिप गया घटना की सूचना पुलिस को दी गई जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *