Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

युवा भारती कांड : मेसी के कार्यक्रम में हुई तोड़फोड़ मामले में तीन और गिरफ्तार

मेसी 3

कोलकाता, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पश्चिम बंगाल की राजधानी काेलकाता के युवा भारती स्टेडियम में अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी से जुड़े कार्यक्रम के दौरान हुई तोड़फोड़ मामले में कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के साथ इस मामले में अब तक कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शतद्रु दत्ता को भी 13 दिसंबर को घटना के दिन ही गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को पकड़े गए तीनों आरोपितों को दिन में निचली अदालत में पेश किया गया। सरकारी वकील उनकी पुलिस हिरासत की मांग किए हैं।

इधर, जांच के सिलसिले में कोलकाता पुलिस की विशेष जांच टीम हुगली जिले के रिषड़ा स्थित शतद्रु दत्ता के आवास पर पहुंची। टीम ने वहां मौजूद घरेलू सहायक से पूछताछ की और घर की तलाशी ली। हालांकि, पुलिस को वहां से किसी तरह की जब्ती की सूचना नहीं मिली है। जांच टीम ने मीडिया से बात करने से इनकार करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है, इसलिए इस समय कुछ भी कहना संभव नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले में भारी वित्तीय अनियमितताओं की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। खासकर कार्यक्रम के टिकटों की अत्यधिक कीमत को लेकर जांच एजेंसियों का ध्यान इस दिशा में गया है। यदि वित्तीय गड़बड़ी के पुख्ता सबूत मिलते हैं, तो प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मामले की जांच अपने हाथ में लिए जाने की संभावना भी जताई जा रही है, क्योंकि धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत एजेंसी को स्वतः संज्ञान लेने का अधिकार है।

इस बीच, गुरुवार को राज्य के प्रधान सचिव खेल राजेश कुमार सिन्हा, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार और विधाननगर के पुलिस आयुक्त मुकेश कुमार ने युवा भारती स्टेडियम में हुई अव्यवस्था और तोड़फोड़ को लेकर जारी नोटिस पर अपनी-अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है।————————-

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *