Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WORLD

नेपाल में सर्वदलीय सरकार गठन की मांग, जेन जी प्रदर्शनकारी पुलिस हिरासत में

काठमांडू में प्रदर्शन कर रहे जेन जी को नियंत्रण में लेती पुलिस

काठमांडू, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सर्वदलीय सरकार गठन की मांग को लेकर मिराज ढुंगाना सहित युवाओं ने काठमांडू के माइतीघर में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में रविकिरण हमाल, निकोलस भुसाल सहित अन्य युवा भी शामिल थे।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सर्वदलीय सरकार के गठन के बाद ही चुनाव कराए जाने चाहिए। उन्होंने हाथों में “जेन-जी की मांग चुनाव नहीं, सुशासन है” लिखे हुए प्लेकार्ड भी उठा रखे थे। इस दौरान माइतीघर मंडला क्षेत्र से पुलिस ने रविकिरण हमाल सहित पांच प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। प्रदर्शनकारियों ने दोहराया कि उनकी प्रमुख मांग सर्वदलीय सरकार का गठन है और इसके बिना चुनाव स्वीकार्य नहीं होंगे।

जेन जी समूहों ने रविवार को ही पत्रकार सम्मेलन करके सोमवार से सुशीला कार्की सरकार के खिलाफ नियमित प्रदर्शन करने की घोषणा की थी।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज दास

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *