Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ASSAM

जुबीन गर्ग केस:प्रकल्याण गोगोई बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

भाजपा ध्वज

गुवाहाटी, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कल्याण गोगोई ने असम के कलाकार जुबीन गर्ग की मौत मामले में कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय की ओर से जारी बयान में प्रदेश प्रवक्ता कल्याण गोगोई ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप जुबीन गर्ग मामले की जांच की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि असम में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। दोषियों को उचित दंड मिलेगा। जब तक न्याय नहीं मिल जाता, न तो भाजपा सरकार और न ही भाजपा पार्टी चैन से बैठेगी। जांच प्रक्रिया पूरी सटीकता, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ की जाएगी। सभी से आग्रह है कि वे कानून में विश्वास बनाए रखें और विश्वास के साथ आगे बढ़ें।

उन्होंने असम की जनता द्वारा अब तक मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा में दिखाए गए विश्वास और भरोसे के लिए आभार व्यक्त किया। प्रवक्ता ने इस बात पर जोर दिया कि मुख्यमंत्री ने जुबीन गर्ग की जांच प्रक्रिया को एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी के रूप में लिया है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने कलाकार की मौत मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अदालत दोनों आरोपितों को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा है।

—————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *