10 सबसे कॉमन पासवर्ड जो आपकी ऑनलाइन सिक्योरिटी के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा

उदयपुर, 24 नवंबर: ऑनलाइन अकाउंट बनाते समय ज्यादातर लोग ऐसे पासवर्ड चुनते हैं जो याद रखने में आसान हों। लेकिन आपकी यही आदत ऑनलाइन सिक्योरिटी के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। आज के डिजिटल दौर में बैंकिंग, सोशल मीडिया, ईमेल और शॉपिंग से जुड़े अकाउंट्स हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग अब भी ऐसे पासवर्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनका अंदाजा साइबर अपराधी चुटकियों में लगा सकते हैं।
कमजोर पासवर्ड की यह समस्या किसी एक देश तक सीमित नहीं है। दुनियाभर के यूजर्स पासवर्ड के तौर पर आसान नंबर, आम बोलचाल के शब्द और कीबोर्ड पर एक लाइन में आने वाले लेटर्स चुन रहे हैं। ऐसे पासवर्ड याद रखने में भले ही आसान हों, लेकिन इन्हें हैक करना भी उतना ही आसान होता है।
दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले टॉप 10 पासवर्ड
साइबर सिक्योरिटी कंपनी नॉर्डपास (NordPass) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 44 देशों में लीक हुए पासवर्ड्स का एनालिसिस किया गया। इसमें सितंबर 2025 से सितंबर 2026 के बीच हुए पब्लिक डेटा ब्रीच और डार्क वेब पर मिले पासवर्ड शामिल हैं। रिपोर्ट से सामने आया है कि ‘123456’ लगातार दूसरे साल दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला पासवर्ड बना हुआ है। पूरी लिस्ट नीचे दी गई है:
इस लिस्ट से साफ है कि यूजर्स अब भी आसान नंबरों और रोजमर्रा के शब्दों पर ही भरोसा कर रहे हैं। खास बात यह है कि ‘admin’ दूसरे नंबर पर है, जबकि आम शब्द ‘password’ भी टॉप 10 में शामिल है। ‘Pass@123’ और ‘Aa123456’ जैसे पासवर्ड्स में स्पेशल कैरेक्टर और कैपिटल लेटर्स तो हैं, लेकिन इनका पैटर्न इतना कॉमन है कि इन्हें कतई सेफ नहीं माना जा सकता।
‘123456’ बना हुआ है सबसे पॉपुलर पासवर्ड
पिछले आठ सालों की नॉर्डपास की रिपोर्ट्स पर नजर डालें, तो ‘123456’ सात बार सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड रहा है। इससे पता चलता है कि साइबर सिक्योरिटी को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद, यूजर्स की पासवर्ड चुनने की आदत में कोई खास बदलाव नहीं आया है।
रिपोर्ट में पॉप कल्चर और एंटरटेनमेंट से जुड़े शब्दों के इस्तेमाल को लेकर भी अलर्ट किया गया है। वीडियो गेम, टीवी शो, एनीमे और मशहूर हस्तियों के नाम पर रखे गए पासवर्ड्स का अंदाजा भी साइबर क्रिमिनल्स आसानी से लगा लेते हैं। इंटरनेट पर बेहद पॉपुलर होने की वजह से ऐसे शब्द पासवर्ड क्रैक करने वाले टूल्स की लिस्ट में पहले से ही शामिल होते हैं।
अकाउंट सेफ रखने के लिए मजबूत पासवर्ड कैसे बनाएं?
अगर आप ऊपर बताए गए पासवर्ड्स में से किसी का भी इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे तुरंत बदल लेना ही समझदारी है। नया पासवर्ड बनाते समय कम से कम 15 कैरेक्टर रखने की कोशिश करें। इसमें कैपिटल और स्मॉल लेटर्स, नंबर्स और स्पेशल कैरेक्टर्स का ऐसा कॉम्बिनेशन इस्तेमाल करें जिसका कोई आसानी से अंदाजा न लगा सके। इसके अलावा, सभी वेबसाइट्स और ऐप्स के लिए एक ही पासवर्ड रखने की गलती कभी न करें।
10 सबसे कॉमन पासवर्ड जो आपकी ऑनलाइन सिक्योरिटी के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा
