Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

102 पैकेट प्रतिबंधित पटाखे जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

खड़गपुर जीआरपी

खड़गपुर, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।

त्योहारों के मौसम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती के बीच खड़गपुर जीआरपी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेशन परिसर से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर खड़गपुर स्टेशन परिसर में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी थैली से लगभग 102 पैकेट प्रतिबंधित पटाखे बरामद हुए।

आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने पटाखे बेचने के उद्देश्य से उन्हें स्टेशन परिसर में लाने की बात स्वीकार की है।

खड़गपुर जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन प्रतिबंधित पटाखों की आपूर्ति कहां से हो रही थी और क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।

पुलिस ने बताया कि रेल परिसर में ज्वलनशील और विस्फोटक सामग्री लाना रेलवे सुरक्षा अधिनियम के तहत अपराध है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

————-

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *