Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

धर्मशाला मैराथन के लिए 1048 ने किया पंजीकरण, देश-विदेश के धावक लेंगे भाग

बैठक के दौरान मौजूद अधिकारी।

धर्मशाला, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नगर निगम धर्मशाला एवं जिला प्रशासन धर्मशाला द्वारा धर्मशाला मैराथन-2025 का आयोजन 25 दिसंबर को किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से धावक भाग लेेंगे। मैराथन के लिए अब तक 1048 पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं। आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल ने मैराथन के आयोजन के सम्बन्ध में शनिवार को जिला अधिकारियों के साथ नगर निगम के समृद्धि भवन में आयोजित बैठक के दौरान यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कांगड़ा वैली कार्निवल के दौरान होने वाले इस आयोजन से मैराथन में देश विदेश से आने वाले धावकों को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तो देखने को मिलेंगे ही साथ ही वह धर्मशाला के पर्यटक स्थल भी देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से धर्मशाला को देश विदेश में नई पहचान मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह मैराथन केवल एक खेल कार्यक्रम नहीं बल्कि धर्मशाला को खेल पर्यटन का प्रमुख गंतव्य बनाने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इवेंट की शुरुआत साईं एथलेटिक मैदान से होगी। इसमें 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, हाफ मैराथन और फुल मैराथन की श्रेणियां होगी। उन्होंने कहा कि धावकों को इवेंट टी-शर्ट, फिनिशर मेडल, हाइड्रेशन सपोर्ट इत्यादि सुविधायें उपलब्ध करवाई जायेंगी। उन्होंने बताया कि मैराथन के लिए 15 लाख रुपये का प्राईज पूल रखा गया है और फुल मैराथन के विजेता को एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा।

उन्होेंने बताया कि मैराथन साई स्टेडियम से शुरू होकर साई स्टेडियम से सर्किट हाउस-कोतवाली बाजार-खनियारा-रक्कड़-दाड़ी होते हुऐ यह मैराथन साई स्टेडियम में ही समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि मैराथन में स्कूली और कॉलेज तथा विभिन्न संस्थानों के बच्चों सहित पुलिस, भारतीय सेना के जवान सहित आमजन भी भाग लेंगे।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *