
जयपुर, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Rajasthan पुलिस में कांस्टेबल भर्ती वर्ष 2025 की लिखित Examination में सफल अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. 12वीं बटालियन आरएसी (आईआर) विकासपुरी, नई दिल्ली ने शारीरिक दक्षता Examination एवं शारीरिक मापतौल Examination की तारीख की घोषणा कर दी है. जिसका आयोजन जयपुर में किया जाएगा. कमाण्डेन्ट 12वीं बटालियन आरएसी (आईआर) केवल राम ने बताया कि सफल उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता Examination और शारीरिक माप तौल परीक्षण की तिथि 8 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है. सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर Rajasthan पुलिस अकादमी, जयपुर में उपस्थित होना अनिवार्य है.
शारीरिक दक्षता Examination में शामिल होने वाले सफल अभ्यर्थियों को कुछ महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा. सभी सफल अभ्यर्थियों को Rajasthan पुलिस की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रिंट आउट लाना होगा. उम्मीदवारों को भर्ती 2025 की विज्ञप्ति के बिंदु संख्या 16 में वर्णित नियमानुसार स्वास्थ्य एवं फिटनेस प्रमाण-पत्र तथा प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों की पूर्ण पालना करते हुए Examination में सम्मिलित होना होगा.
—————
(Udaipur Kiran)
