Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वाराणसी में संगठन महामंत्री धर्मपाल ने की बैठकें, भाजपा मतदाताओं की सुरक्षा का दिया संदेश

बैठक में बोलते हुए धर्मपाल और भाजपा कार्यकर्ता

वाराणसी, 03 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन महामंत्री धर्मपाल ने बुधवार को क्षेत्रीय कार्यालय, महानगर कार्यालय, जिला महानगर के जनप्रतिनिधियों, रोहनिया विधानसभा के बूथ स्तर पर क्रमशः चार बैठकें की। बैठकों के दौरान धर्मपाल ने एसआईआर को लेकर कई बातों की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं पर जमकर बरसेे। संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दो टूक कहा कि बूथ स्तर पर भाजपा को मतदान करने वाले मतदाताओं को सुरक्षित कीजिए।

गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय पर भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल ने कहा कि 16 दिसम्बर को नई मतदाता सूची जारी होगी। हमें 2003 और 2025 के मतदाता सूची को लेकर सभी लोगों के नाम मतदाता सूची में है कि नहीं, इस पर कार्य करना है। अच्छे कार्यकर्ता की तरह काम करके पार्टी का जनाधार बढ़ाने में सहयोग करें। हमारा काम 16 दिसम्बर के बाद शुरू होगा। हमें सब कार्य संगठन के अपेक्षा अनुसार करना है। और अपने बूथ को जीतने लायक बनाना है।

वाराणसी की रोहनिया विधानसभा में रोहनिया मंडल के शक्ति केंद्र शिवदासपुर एक एवं शिवदासपुर दो के प्रभारी एवं संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए टू, बूथ प्रवासी के साथ एसआईआर बैठक के बाद संगठन महामंत्री धर्मपाल ने क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल को और मेहनत करने की हिदायत दी।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *