Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

भाजपा की राष्ट्रीय परिषद में उत्तर प्रदेश से मोदी, योगी व केशव प्रसाद मौर्य सहित 120 सदस्य निर्वाचित

मोदी योगी केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय परिषद के 120 सदस्यों काे निर्वाचित घोषित किया है। इनमेंवाराणसी से नरेन्द्र माेदी, गाेरखपुर से याेगी आदित्यनाथ और लखनऊ से राजनाथ सिंह के नाम शामिल हैं। रविवार को डाॅ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में आयाेजित भाजपा के संगठन पर्व कार्यक्रम के दाैरानकेन्द्रीय पर्यवेक्षक पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय परिषद के 120 सदस्यों के नामाें की भी घोषणा की है। इससे पहले गोयल ने केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी काे उत्तर प्रदेश का पार्टी अध्यक्ष निर्वाचित करने की घोषणा की।

उन्हाेंने बताया कि उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, स्मृति ईरानी, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों में भूपेन्द्र चौधरी, डाॅ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय, स्वतंत्रदेव सिंह, सूर्य प्रताप शाही व डाॅ. रमापतिराम त्रिपाठी का नाम शामिल है। इसके अलावा पूर्व केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, विनोद सोनकर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रमाशंकर कठेरिया, प्रियंका रावत, रमा​पति शास्त्री, मुकुट बिहारी, विद्या सागर सोनकर, सत्यदेव पचौरी, राजरानी रावत, लल्लू सिंह व संगम लाल गुप्ता काे भी राष्ट्रीय परिषद का सदस्य नामित किया गया। इसके साथ अम्बेडकर नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, अमेठी के पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, चंदौली से शिवनाथ यादव और कुशीनगर से संतराज यादव को भी शामिल किया गया है।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *