Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्र में 13890 किलोग्राम मिलावटी खाद्य सामग्री जप्त, 7 संस्थानों के लाइसेंस निरस्त

ग्वालियरः बरेठा टोल प्लाजा पर खाद्य सुरक्षा टीम ने जब्त किया 47 डलिया मावा

भोपाल, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश में दीपावली के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एक अक्टूबर से प्रारंभ इस विशेष अभियान में अब तक 13,890 किलोग्राम खाद्य सामग्री जप्त की गई है और 7 संस्थानों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। यह जानकारी बुधवार को प्रदेश के खाद्य एवं औषधि नियंत्रक दिनेश श्रीवास्तव ने दी।

उन्होंने बताया कि विशेष अभियान में प्रदेश के समस्त जिलों में दूध, दुग्ध उत्पाद, नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 2315 नमूने जांच के लिए लिए गए। जांच में विशेष रूप से दूध के 123, मावा के 253, पनीर के 115, मिठाइयों के 793, नमकीन के 186 और अन्य खाद्य पदार्थों के 845 नमूनों की जाँच की गई। अभियान के दौरान 13,890 किलोग्राम मिलावटी खाद्य सामग्री जप्त की गई, जिसका मूल्य लगभग 17.83 लाख रुपये है। मिलावट पाए जाने पर 7 खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस भी निरस्त किए गए। नियंत्रक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सजग रहकर जन स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत निरंतर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *