Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

उत्तर प्रदेश में 14 आईएएस अफसरों के तबादले

लखनऊ, 19 सितंबर (Udaipur Kiran News)। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल की प्रक्रिया जारी रखते हुए गुरुवार देर रात 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Rajasthan RAS officers transfer

तबादलों में शासन ने आईएएस शशि प्रकाश गोयल को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अध्यक्ष पिकप, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी उपशा, अपर मुख्य सचिव समन्वय विभाग तथा परियोजना निदेशक यूपीडास्प के पद से अवमुक्त कर दिया है।

दीपक कुमार को अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग से अवमुक्त कर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अध्यक्ष पिकप, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा, अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन एवं समन्वय विभाग तथा परियोजना निदेशक यूपीडास्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पार्थ सारथी सेन शर्मा को प्रमुख सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग,
अमित कुमार घोष को प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग,
मुकेश मेश्राम को प्रमुख सचिव, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग नियुक्त किया गया है।

अमृत अभिजात को प्रमुख सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग और
संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव नागरिक उड्डयन विभाग के पद से अवमुक्त कर शेष कार्यभार यथावत रखा गया है।

अजय चौहान को वर्तमान पद के साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उपशा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आलोक कुमार-तृतीय को प्रमुख सचिव, उप्र पुनर्गठन समन्वय, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण एवं सामान्य प्रशासन विभाग तथा निदेशक, हिन्दी संस्थान, उत्तर प्रदेश के पद से अवमुक्त कर नोडल अधिकारी, जीरो पावर्टी उत्तर प्रदेश अभियान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पी. गुरुप्रसाद को प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग से हटाकर प्रमुख सचिव, नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा,
मनीष चौहान को प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन, उप्र पुनर्गठन समन्वय, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण एवं सामान्य प्रशासन विभाग तथा निदेशक हिन्दी संस्थान,
रणवीर प्रसाद को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार,
अनामिका सिंह को आयुक्त खाद्य एवं रसद और
भूपेंद्र एस. चौधरी को मंडलायुक्त, बरेली बनाया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *