चंदौसी में नाले से 15-20 दिन पुराना शव बरामद, हाथ-पैर और सिर गायब, पुलिस जांच में जुटी

फोटो

संभल, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के जनपद जनपद संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में आज साेमवार काे नाले से 15 से 20 दिन पुराना एक क्षत-विक्षत शव मिला है. शव के हाथ-पैर कटे हुए हैं और सिर भी गायब है. शव के पास से एक बैग भी मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदौसी मनोज कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए. कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि कोई सुराग मिल सके.

———————

(Udaipur Kiran) / Nitin Sagar

Leave a Comment