Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

पंकज कुमार बने जेजेडी दिल्ली-एनसीआर के प्रभारी, क्षेत्र में हर्ष

जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेजप्रताप यादव और दिल्ली एनसीआर के नवनियुक्त प्रभारी पकज कुमार

पटना/मधुबनी,15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बिहार में मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड अंतर्गत लौकहा निवासी हरि नारायण गुप्ता के पुत्र पंकज कुमार को तेजप्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) का दिल्ली-एनसीआर का प्रभारी बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने उन्हें यह महत्वपूर्ण पदभार सौंपा है। पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

इस मौके पर पंकज कुमार ने बातचीत में कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में सतत प्रयास करेंगे।

उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।

पंकज कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली नगर निगम के चुनाव होने हैं। पार्टी की पहली प्राथमिकता उसमें अपनी दमदार उपस्थिति को दर्ज कराना है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व दिया है, उस पर पूरी ईमानदारी से खड़ा उतरने का काम करुंगा।

मौके पर पार्टी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि पंकज कुमार इस ज़िम्मेदारी का पूरी लगन और मेहनत से निर्वहन कर संगठन और पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मज़बूत करेंगे।

उल्लेखनीय है कि पंकज कुमार वर्तमान में वरिष्ठ पत्रकार रहे हैं और दिल्ली स्थित मीडिया रिसर्च एजेंसी रौनज मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। साथ ही समाजिक संगठन पचफोरना विकास फोरम के राष्ट्रीय संयोजक व रौनियार वैश्य सभा, ( दिल्ली ) संगठन के समन्वयक भी हैं। पंकज कुमार मूलत: मधुबनी जिले के लौकहा गांव के रहने वाले हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता डबल एमए हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *