Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मंदसौर में 2019-20 की अतिवृष्टि प्रभावित 15186 किसानों का 27.47 करोड़ रूपये बकाया, विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

मंदसौर में 2019-20 की अतिवृष्टि से प्रभावित 15,186 किसानों का 27 करोड़ 47 लाख रूपए बकाया

मन्दसौर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । वर्ष 2019-20 में अतिवृष्टि के कारण मंदसौर जिले के किसानों की फसलों को हुए व्यापक नुकसान के मद्देनजर राहत राशि मंजूर हुई थी, उस समय कुल जिले में 80 करोड़ 8 लाख 46 हजार 518 रुपये की राहत स्वीकृत की गई थी, जिसमें से 52 करोड़ 60 लाख 90 हजार 784 रुपए वितरित कर दिए गए थे, लेकिन विधानसभा क्षेत्र मंदसौर के जहाँ कुल 51,179 किसान प्रभावित थे उनमें से 15,186 किसान अब तक राहत राशि से वंचित रहे हैं। इन किसानों के लिए कुल 27 करोड़ 47 लाख 55 हजार 734 रुपये की शेष राशि बकाया है। कई साल बीतने के बाद भी यह राशि उनके खातों में नहीं डाली गई।

यह जानकारी गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक विपिन जैन ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान उठाते हुए दी। उन्होंने राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा से तारांकित प्रश्न के माध्यम से अनुरोध किया कि शेष बकाया राशि शीघ्र स्वीकृत हो और प्रभावित किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाए । उन्होंने कहा कि उस समय राहत राशि व मुआवजा राशि के अन्य भाग बाद में स्वीकृत एवं वितरित हो चुके हैं इसलिए अब उन 15,186 किसानों को भी राहत राशि मिल जानी चाहिए। प्रश्न के जवाब में यह बताया गया कि बकाया राशि वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर दी जाएगी । विधायक विपिन जैन ने आग्रह किया है कि प्रशासन एवं सरकार इस मांग पर संज्ञान लें और तत्काल भुगतान सुनिश्चित करें, ताकि 2019-20 में आपदा प्रभावित हुए किसान भी राहत राशि का लाभ प्राप्त कर सकें।

—————

(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *