Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

छत्तीसगढ़ के बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए 18 में से 16 इनामी नक्सलियाें की हुई शिनाख्त

18 नक्सलियों के शव बरामद 1 करोड़ 30 लाख के इनामी 16 की हुई शिनाख्त

मारे गए 18 नक्सलियाें मेें 9 महिला नक्सली भी शामिल, अब तक एक कराेड़ 30 लाख के 16 इनामी नक्सलियाें की हुई पहचान

बीजापुर, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के बीजापुर पश्चिम बस्तर डिवीजन क्षेत्र के थाना भैरमगढ़, जांगला और नैमेड के सरहदी क्षेत्रान्तर्गत पोटेनार व कचीलवार के जंगल क्षेत्र में बुुधवार काे हुई मुठभेड़ में मारे गए सभी 18 नक्सलियों के शव बरामद कर गुरूवार काे बीजापुर जिला मुख्यालय लाया गया। इनमें से अब तक 16 नक्सलियाें की शिनाख्त हाे चुकी है। इन पर एक कराेड़ 30 लाख का इनाम घाेषित था।

बस्तर संभाग के आईजी सुंदरराज पी और बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने आज प्रेसवार्ता में मुठभेड़ से संबंधित जानकारी मीडिया से साझा की। उन्होंने बताया कि मारे गए 18 में से 16 नक्सलियाें की पहचान हाे गई है। इन नक्सलियाें पर कुल 1 करोड़ 30 लाख का इनाम था। इसके साथ ही गंगालूर क्षेत्र से आतंक का पर्याय नक्सली संगठन खत्म हो गया है।

बस्तर आईजी ने बताया कि मारे गए 18 में 09 महिला नक्सली शामिल थीं। इसमें 10 लाख का इनामी नक्सली कमांडर वेल्ला भी है। उन्हाेंने बताया कि नक्सलियाें के कंपनी नम्बर 2 और कंपनी नम्बर 7 के नक्सली इस मुठभेड़ में मारे गए हैं। मुठभेड़ स्थल से कुल 19 हथियार बरामद हुए हैं। इनमें एके-47, एलएमजी 303 रायफल और ऑटोमैटिक हथियार शामिल हैं। उन्हाेंने बताया कि पिछले 19 महीनों में अलग-अलग मुठभेड़ में प्रदेश में अब तक कुल 469 नक्सली कैडर मारे गए हैं। उन्होंने नक्सलियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बचे नक्सली जल्द ही आत्मसमर्पण कर दें नहीं तो सुरक्षाबल के जवानों का सामना करना पड़ेगा।

बस्तर आईजी सुंदरराज ने बताया कि सरकार, सुरक्षा बलों और बस्तरवासियों की सामूहिक इच्छाशक्ति, वामपंथी उग्रवाद के निर्णायक अंत की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नक्सली प्रभाव से दूरस्थ क्षेत्रों को मुक्त कराना, शांति-व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा क्षेत्र में समावेशी और सतत विकास को बढ़ावा देना इन प्रयासों के प्रमुख उद्देश्य हैं। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि एक शांतिपूर्ण और नक्सल-मुक्त बस्तर। मौजूदा परिस्थितियों में माओवादी संगठन पूरी तरह घिर चुका है, और अब उसके पास हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं बचा है।

आईजी ने सुरक्षाबलाें की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि अभियान के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले तीनों वीर बलिदानी मोनू बड़दी, दूकरू राम गोंडे और रमेश सोढ़ी की शौर्यगाथा सदैव प्रेरणा देती रहेगी, और बस्तर उनकी सर्वोच्च निष्ठा एवं बलिदान को हमेशा श्रद्धा और सम्मान के साथ स्मरण करेगा।

बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि पश्चिम बस्तर डिवीजन क्षेत्र के थाना भैरमगढ़-जांगला-नैमेड के सरहदी क्षेत्रान्तर्गत कचीलवार,पोटेनार के जंगल पहाडों में पीएलजीए कंपनी नम्बर 2 का कमांडर वेल्ला मोड़ियम, प्लाटून नम्बर 13 के कमाण्डर डीव्हीसीएम झितरू ओयाम, डीव्हीसीएम मोटू कवासी के साथ पश्चिम बस्तर डिवीजन के 25-30 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च अभियान शुरू किया गया।

उन्हाेंने बताया कि इस अभियान के दौरान 3 दिसंबर के सुबह 9 बजे से डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ एवं सीआरपीएफ काेबरा की सयुंक्त टीमों एवं नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई जो 4 दिसंबर के सुबह 8 बजे तक चली। सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से पीएलजीए कंपनी नम्बर 2 के इंचार्ज डीव्हीसीएम वेल्ला मोड़ियम, डीव्हीसीएम सोनू ओयाम, सीवायपीसी रैनु ओयाम सहित 18 नक्सलियाें के शव, ऑटोमैटिक हथियार एलएमजी, एके47, 7.62 एसएलआर, 5.56 इंसास,.303 रायफल , 12 बाेर, सिंगल शाॅट सहित अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं नक्सली सामग्री मौके से बरामद हुई है ।

बीजापुर एसपी ने बताया कि वर्ष 2025 में बीजापुर जिले में हुए अलग-अलग मुठभेड़ों में 161 नक्सलियाें को मार गिराने में सुरक्षाबलों को सफलता मिली है। वहीं अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाये गये अभियान में 546 नक्सली गिरफ्तार हुए एवं 560 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।जनवरी 2024 से अब तक बीजापुर जिले में चलाये गये नक्सली विरोधी अभियान में कुल 219 नक्सली मारे गये, 1049 नक्सली गिरफ्तार हुए एवं 790 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए।

डीवीसीएम वेल्ला मोड़ियम, पदनाम- पीएलजीए कंपनी नम्बर 2 इंचार्ज, इनाम 10 लाख रूपये

अपराधिक विवरण : जिला बीजापुर के अलग-अलग थानों में डीव्हीसीएम वेल्ला मोड़ियम के विरूद्ध कुल 44 अपराधिक मामले पंजीबद्ध है । बड़ी घटना जिसमें वेल्ला शामिल रहा है :- वर्ष 2013- झीरम घाटी में हुए हमला में शामिल, वर्ष -2019 केशकुतुल पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल, वर्ष -2020 मिनपा जिला सुकमा कैम्प हमले में शामिल, वर्ष -2021 टेकलगुड़ियम मुठभेड़ में शामिल, वर्ष -2024 धरमाराम कैम्प हमले में शामिल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कचीलवार-पोटेनार मुठभेड़ मेंडीव्हीसीएम वेल्ला मोड़ियम के साथ अन्य मारे गए नक्सलियों की जानकारी –

1 -सीवायपीसी रैनु ओयाम कंपनी नम्बर 2, इनाम 8 लाख रूपये

2 -डीव्हीसीएम सन्नू अवलम, कंपनी नम्बर 7, इनाम 8 लाख रूपये

3 -पीपीसीएम नन्दा मीड़ियम, पीएलजीए कंपनी नम्बर 2, इनाम 8 लाख

4 -पीपीसीएम लालू ऊर्फ सीताराम, पीएलजीए कंपनी नम्बर 2, इनाम 8 लाख

5 -पीपीसीएम राजू पूनेम, पीएलजीए कंपनी नम्बर 2, इनाम 8 लाख

6 -पीपीसीएम, कामेश कवासी, पीएलजीए कंपनी नम्बर 2, इनाम 8 लाख

7 -पीपीसीएम लक्ष्मी ताती, पीएलजीए कंपनी नम्बर 2, इनाम 8 लाख

8 -पीपीसीएम बंडी माड़वी, पीएलजीए कंपनी नम्बर 2, इनाम 8 लाख

9 -पीपीसीएम सुखी लेकाम, पीएलजीए कंपनी नम्बर 2, इनाम 8 लाख

10 -पीपीसीएम सोमड़ी कुंजाम, पीएलजीए कंपनी नम्बर 2, इनाम 8 लाख

11 -पीएम चन्दु कुरसम, पीएलजीए कंपनी नम्बर 2, इनाम 8 लाख

12 -पीएममासे ऊर्फ शांति, पीएलजीए कंपनी नम्बर 2, इनाम 8 लाख

13 -पीएम रीना मरकाम, पीएलजीए कंपनी नम्बर 2, इनाम 8 लाख

14 -पीएम सोनी माड़वी, पीएलजीए कंपनी नम्बर 2, इनाम 8 लाख

15 -पीएम संगीता पदम, पीएलजीए कंपनी नम्बर 2, इनाम 8 लाख

मारे गए अन्य दो नक्सलियों की शिनाख्त की जा रही है।

मुठभेड़ स्थल से एक एलएमजी,चार एके 47,चार 7.62 एसएलआर,एक 5.56 इंसास दो .303 रायफल,चार सिंगल शाॅट रायफल,दो बीजीएल लांचर,एक मुज्जले लाेडिेंग रायफल एवं रेडियो, स्केनर, मल्टीमीटर, हेण्ड ग्रेनेड,सेफ्टी फ्यूज, माओवादी साहित्य, पोच, नक्सली वर्दी, मेडिकल सामग्री एवं अन्य सामग्री बरामद किये गए हैं।

——————-

(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *