Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

महाराष्ट्र में भारी बारिश से 30 जिलों में 17.85 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद : कृषि मंत्री

मुंबई, 16 सितम्बर (Udaipur Kiran News): महाराष्ट्र में भारी बारिश से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने मंगलवार को बताया कि राज्य के 30 जिलों में कुल 17,85,714 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि नुकसानग्रस्त खेतों का पंचनामा कराया जा रहा है और प्रभावित किसानों को जल्द आर्थिक मदद दी जाएगी।

weather

मंत्री भरणे ने मंत्रालय में पिछले दो महीनों से जारी भारी बारिश की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगस्त और सितंबर में हुई भारी बारिश से 30 जिलों के 195 तहसील प्रभावित हुए हैं। कुल 17.85 लाख हेक्टेयर (42.84 लाख एकड़) क्षेत्र में खरीफ फसलों पर व्यापक असर पड़ा है। इसमें सोयाबीन, मक्का, कपास, उड़द, अरहर, मूंग, सब्जियां, फलों की फसलें, बाजरा, गन्ना, प्याज, ज्वार और हल्दी जैसी फसलें शामिल हैं।

भरणे ने बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान नांदेड़ जिले में 7,28,049 हेक्टेयर में हुआ है। इसके अलावा वाशिम में 2,03,098 हेक्टेयर, यवतमाल में 3,18,860 हेक्टेयर, धाराशिव में 1,57,610 हेक्टेयर, अकोला में 1,77,466 हेक्टेयर, सोलापुर में 47,266 हेक्टेयर और बुलढाणा में 89,782 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

इनके अलावा हिंगोली, परभणी, अमरावती, जलगांव, वर्धा, सांगली, अहमदनगर, संभाजीनगर, जालना, बीड, लातूर, धुले, रत्नागिरी, चंद्रपुर, सतारा, नासिक, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, गढ़चिरौली, रायगढ़, नागपुर और पुणे सहित अन्य जिलों में भी फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

कृषि मंत्री ने कहा कि अगस्त में हुई भारी बारिश के बाद कुछ जिलों में पंचनामा पूरा कर किसानों को मुआवज़ा दिया जा चुका है। शेष प्रभावित क्षेत्रों में यह कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही सभी किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *