इतिहास के पन्नों में 17 दिसंबर : राइट बंधुओं के प्रयास से मानव उड़ान का सपना हुआ साकार

ऑरविल राइट और विलबर राइट ने इस तरह अपने सपने को अंजाम दिया. फोटो - इंटरनेट मीडिया

17 दिसंबर, 1903 का दिन मानव इतिहास में एक क्रांतिकारी उपलब्धि के रूप में दर्ज है. इसी दिन अमेरिकी आविष्कारक ऑरविल राइट और विलबर राइट, जिन्हें दुनिया राइट बंधुओं के नाम से जानती है, ने पहली बार नियंत्रित और संचालित विमान उड़ाने में सफलता प्राप्त की. यह ऐतिहासिक उड़ान अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना के किटी हॉक क्षेत्र में भरी गई थी.

राइट बंधुओं द्वारा निर्मित विमान का नाम ‘राइट फ्लायर’ था. यह विमान इंजन से संचालित था और इसमें उड़ान को संतुलित रखने की आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया गया था. पहली उड़ान में विमान लगभग 12 सेकेंड तक हवा में रहा और करीब 120 फुट की दूरी तय की. उसी दिन राइट फ्लायर ने कुल चार उड़ानें भरीं, जिनमें अंतिम उड़ान लगभग एक मिनट तक चली.

राइट बंधुओं की यह उपलब्धि सिर्फ एक तकनीकी सफलता नहीं थी, बल्कि इसने परिवहन, संचार और सैन्य क्षमताओं में अभूतपूर्व परिवर्तन की नींव रखी. उनकी इस खोज ने आधुनिक विमानन उद्योग को जन्म दिया और दुनिया को पहले से कहीं अधिक जोड़ दिया. आज 17 दिसंबर को राइट बंधुओं की यह ऐतिहासिक उड़ान मानव जिज्ञासा, साहस और नवाचार की शक्ति का प्रतीक मानी जाती है.

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1398 – मंगोल सम्राट तैमूर लंग ने दिल्ली पर कब्जा किया.

1556 – बादशाह अकबर के दरबार के प्रसिद्ध कवि रहीम का जन्म हुआ.

1645 – मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां बेगम का निधन हुआ.

1715 – सिखों के प्रमुख बंदा बहादुर बैरागी ने गुरुदासपुर में मुगलों के सामने आत्मसमर्पण किया.

1718 – फ्रांस, ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.

1777 – फ्रांस ने अमेरिकी स्वतंत्रता को मान्यता दी.

1779 – मराठों और पुर्तगालियों के बीच लंबे संघर्ष के बाद मराठा सरकार ने कुछ गांवों का राजस्व क्षतिपूर्ति के रूप में पुर्तग़ालियों को सौंपा.

1803 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा पर कब्जा किया.

1902 – इटली के प्रसिद्ध आविष्कारक मार्कोनी ने पहला रेडियो स्टेशन बनाया.

1903 – राइट बंधुओं ने ‘द फ्लायर’ नामक विमान पहली बार उड़ाया.

1907 – उग्येन वांगचुक भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने.

1914 – पोलैंड के लिमानोव में ऑस्ट्रियाई सेना ने रूसी सेना को पराजित किया.

1914 – तुर्की अधिकारियों द्वारा यहूदियों को तेल अवीव से बाहर खदेड़ा गया.

1925 – तत्कालीन सोवियत संघ और तुर्की के बीच हमला न करने का समझौता हुआ.

1927 – ऑस्ट्रेलिया के महान Batsman सर डॉन ब्रेडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण मैच में 118 रन बनाए.

1927 – प्रसिद्ध क्रांतिकारी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का निधन हुआ.

1929 – महान क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरू ने अंग्रेज अधिकारी सांडर्स को गोली मारी.

1931 – प्रोफेसर प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस के नेतृत्व में कोलकाता में ‘Indian सांख्यिकी संस्थान’ की स्थापना हुई.

1933 – Indian क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने पदार्पण टेस्ट मैच में 118 रन बनाए.

1940 – महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया.

1970 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया.

1971 – भारत-पाकिस्तान युद्ध समाप्त हुआ.

1996 – नेशनल Football लीग का शुभारंभ हुआ.

1998 – अमेरिका और ब्रिटेन ने ‘ऑपरेशन डेजर्ट फॉक्स’ के तहत इराक पर भारी बमबारी की.

2000 – भारत और पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष मुख्यालयों के बीच हॉटलाइन सेवा पुनः शुरू हुई.

2000 – बोस्निया में मिरको सरोविक ने President पद की शपथ ली.

2002 – तुर्की ने कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया.

2005 – भूटान के राजा जिग सिगमे वांचुक को सत्ता से हटाया गया.

2008 – शीला दीक्षित ने दिल्ली की Chief Minister पद की शपथ ली.

2008 – केंद्र सरकार ने सुरक्षा बलों में पदोन्नति की नई नीति घोषित की.

2009 – लेबनान के समुद्री तट पर कार्गो जहाज एमवी डैनी एफ-2 के डूबने से 40 लोगों और 28,000 से अधिक पशुओं की मौत हुई.

2011 – उत्तर कोरिया के पूर्व नेता किम जोंग इल का निधन.

2014 – अमेरिका और क्यूबा ने 55 वर्षों बाद कूटनीतिक संबंध बहाल किए.

जन्म

1556 – रहीम, अकबर के दरबार के प्रसिद्ध कवि.

1869 – सखाराम गणेश देउसकर, क्रांतिकारी लेखक व पत्रकार.

1903 – लक्ष्मी नारायण मिश्र, प्रसिद्ध हिन्दी नाटककार.

1905 – मोहम्मद हिदायतुल्लाह, भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश व कार्यवाहक President.

1920 – हरी देव जोशी, Rajasthan के पूर्व Chief Minister .

1930 – वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह, मणिपुर के पूर्व Chief Minister .

1955 – जगदीश शेट्टार, कर्नाटक के पूर्व Chief Minister .

1972 – जॉन अब्राहम, Indian फिल्म अभिनेता.

निधन

1645 – नूरजहां, मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी.

1927 – राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी, महान क्रांतिकारी शहीद.

1959 – भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया, स्वतंत्रता सेनानी व पत्रकार.

2019 – श्रीराम लागू, सिनेमा व रंगमंच के दिग्गज कलाकार.

2020 – सत्य देव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता.

2020 – इकबाल अहमद ख़ान, दिल्ली घराने के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक.

———————

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Leave a Comment