Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत में सड़क सुरक्षा क्विज, ढाई लाख छात्र हुए शामिल

सोनीपत: क्विज प्रतियोगिता की परीक्षा देते हुए विधार्थी

सोनीपत, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । सोनीपत

जिले में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग

ने विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में जिले

के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के कुल 2 लाख 42 हजार 363 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक

भाग लिया।

पुलिस

प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि यह प्रतियोगिता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक

(यातायात एवं राजमार्ग) के दिशा-निर्देश और पुलिस आयुक्त ममता सिंह के मार्गदर्शन में

आयोजित की गई। इसका उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही यातायात नियमों की समझ विकसित करना

और सुरक्षित व्यवहार की आदत डालना है। प्रतियोगिता

चार स्तरों पर आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 3 से लेकर कॉलेज और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों

(आईटीआई) तक के विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान पुलिस उपायुक्त (यातायात) नरेंद्र

कादयान, सहायक पुलिस आयुक्त राजपाल सिंह, सिटी ट्रैफिक इंचार्ज निरीक्षक देशराज और

एसएचओ हाईवे मुरथल निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण

किया।

ब्लॉक

स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अब जिला, रेंज

और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने

वाले विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर

पर पुलिस उपायुक्त नरेंद्र कादयान ने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता पुलिस की सर्वोच्च

प्राथमिकता है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में नियमों का पालन करने की समझ

और जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे स्वयं

सुरक्षित रहें और दूसरों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *