Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

अंबिकापुर: किराना दुकान से 200 बोरी अवैध धान जब्त

अवैध धान जब्त

अंबिकापुर, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सरगुजा जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत उदयपुर विकासखंड में बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई। मडगांव स्थित चेतन सिंह के किराना दुकान पर छापेमारी करते हुए अधिकारियों की संयुक्त टीम ने 200 बोरी, यानी लगभग 80 क्विंटल धान जब्त किया। दुकान संचालक धान के भंडारण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई की गई और पंचनामा तैयार किया गया।

कृषि उपज मंडी समिति, राजस्व विभाग तथा स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम पिछले कुछ दिनों से जिले में अवैध धान भंडारण और खरीद–बिक्री पर सख्ती से निगरानी कर रही है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि समर्थन मूल्य खरीद से पहले अवैध भंडारण और काला बाजारी की संभावनाओं को रोकने के लिए जिलेभर में लगातार निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। टीम ने स्पष्ट किया कि बिना वैध अभिलेखों के धान का भंडारण या व्यापार करने वालों पर आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / पारस नाथ सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *