रजनीकांत की ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर कमाए 65 करोड़ रुपये

रजनीकांत स्टारर ‘कुली’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही Box Office पर जबरदस्त धमाल मचा दिया है. 14 अगस्त को रिलीज हुई इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को जहां समीक्षकों से सराहना मिली है, वहीं दर्शकों ने भी इसे खुलकर पसंद किया है. रिलीज के पहले ही दिन ‘कुली’ ने शानदार कमाई के साथ Box Office पर अपना दबदबा कायम किया है.

rajinikanth coolie box office

Box Office ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘कुली’ ने पहले दिन लगभग 65 करोड़ रुपये की कमाई की. ये शुरुआती आंकड़े हैं और आधिकारिक पुष्टि के बाद इनमें मामूली बदलाव हो सकता है. फिल्म की ओपनिंग को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि वीकेंड में इसके कलेक्शन में और जबरदस्त उछाल आ सकता है. लगभग 350 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी इस फिल्म में रजनीकांत का दमदार एक्शन और स्टाइल दर्शकों को खूब भा रहा है.

‘कुली’ का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है, जो रजनीकांत के साथ उनका पहला सहयोग है. फिल्म में रजनीकांत देवा के किरदार में नज़र आ रहे हैं, जबकि नागार्जुन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, श्रुति हासन, सत्यराज और आमिर खान जैसी स्टार कास्ट भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आई है. मौजूदा समय में ‘कुली’ का सीधा मुकाबला ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ जैसी फिल्मों से भी है, जिससे Box Office पर दिलचस्प प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है.

Leave a Comment