BSNL ने दिल्ली में शुरू की 4G सेवा, यूजर्स को मिला इंटरनेट स्पीड का तोहफा

BSNL 4G Service in Delhi: अगर आप BSNL यूजर हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. अब इंटरनेट स्पीड की टेंशन खत्म होने वाली है क्योंकि BSNL ने दिल्ली में अपनी 4G सेवा शुरू कर दी है. इससे यूजर्स को हाई-स्पीड इंटरनेट का लाभ मिलेगा और अब BSNL के ग्राहक 4G स्पीड का मजा ले सकेंगे.

BSNL 4G Service in Delhi

दिल्ली में शुरू हुई BSNL की 4G सेवा

कंपनी ने राजधानी दिल्ली में 4G सेवा की शुरुआत की है, जिसे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को खास तोहफे के रूप में दिया गया है. फिलहाल यह सुविधा पार्टनर कंपनी के नेटवर्क के जरिए शुरू की गई है. अगर आपके पास 4G सपोर्ट करने वाला मोबाइल और BSNL सिम है तो आपको फौरन 4G कवरेज मिल जाएगी.

पूरे देश में 4G नेटवर्क विस्तार की तैयारी

BSNL के मुताबिक, जब तक देशभर में स्वदेशी 4G नेटवर्क का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक यह व्यवस्था जारी रहेगी. कंपनी का लक्ष्य जल्द ही पूरे देश में 4G सेवा लॉन्च करना है और इसके लिए बड़ी संख्या में नए टावर लगाए जा रहे हैं.

दिल्ली के नए यूजर्स को मिलेगा फायदा

इस मॉडल के जरिए दिल्ली में नए BSNL ग्राहक बिना किसी इंतजार के 4G सेवा का फायदा उठा सकेंगे. साथ ही, वॉयस कॉल और हाई-स्पीड डेटा की सुविधा भी तुरंत उपलब्ध हो जाएगी.

कंपनी का आधिकारिक बयान

BSNL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ए. रॉबर्ट जे. रवी ने कहा, “आज से दिल्ली के नए ग्राहक वॉयस और हाई-स्पीड डेटा के लिए भरोसेमंद BSNL 4G का इस्तेमाल कर सकते हैं. हमने 4G-as-a-Service मॉडल अपनाया है ताकि पूरे शहर में फौरन कवरेज दी जा सके.”

Leave a Comment