Trump-Putin की 3 घंटे बैठक में नहीं बनी कोई डील, प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों के जवाब से किया इनकार

अलास्का में अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी President व्लादिमीर पुतिन के बीच यूक्रेन युद्ध पर करीब 3 घंटे तक बातचीत हुई, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका. दोनों नेताओं ने बैठक के बाद मात्र 12 मिनट की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने किसी भी पत्रकार के सवाल का जवाब नहीं दिया. ट्रम्प ने इस मुलाकात को ‘सकारात्मक’ बताया, वहीं पुतिन ने रूस की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अगली बैठक मॉस्को में करने का सुझाव दिया.

trump putin meeting alaska

बैठक की मुख्य बातें

• ट्रम्प और पुतिन के बीच 3 घंटे की बातचीत का विवरण सार्वजनिक नहीं हुआ.
• 12 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों ने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया.
• ट्रम्प ने कहा—”बैठक काफी सकारात्मक रही, लेकिन कोई अंतिम डील नहीं हुई.”
• पुतिन बोले—”यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए उसकी असल वजह को खत्म करना होगा.”
• पुतिन ने यह भी कहा कि यदि 2022 में ट्रम्प President होते, तो यूक्रेन युद्ध नहीं होता.
• पुतिन ने अगली मीटिंग मॉस्को में करने की इच्छा जताई.

ट्रम्प ने प्रेस को क्या कहा
ट्रम्प ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि “अब सीजफायर डील की जिम्मेदारी पूरी तरह जेलेंस्की पर है. जल्द ही पुतिन, जेलेंस्की और मेरी बैठक हो सकती है.” उन्होंने Fox News को दिए इंटरव्यू में अपनी मुलाकात को सफल बताते हुए 10 में से 10 अंक दिए, हालांकि उन्होंने डील में रुकावट की वजहों का खुलासा नहीं किया.

पुतिन के स्वागत में B-2 बॉम्बर और रेड कार्पेट
पुतिन लगभग 10 साल बाद अमेरिका पहुंचे. उनका स्वागत B-2 बॉम्बर के साथ किया गया. पुतिन, ट्रम्प की कार में बैठकर मीटिंग स्थल पहुंचे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दोनों नेता मंच से तुरंत रवाना हो गए.

अमेरिकी पूर्व राजदूत का बयान
नाटो में अमेरिका के पूर्व राजदूत डगलस ल्यूट ने BBC से बातचीत में कहा कि “पुतिन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी ताकत की तरह दिखाया गया, लेकिन ट्रम्प को बातचीत से कुछ खास हासिल नहीं हुआ.” ल्यूट के अनुसार, “यूक्रेन में शांति समझौते की संभावना अब पहले से और कम दिख रही है.”

पत्रकारों के सवालों से दूरी
ट्रम्प और पुतिन दोनों ने न तो संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में और न ही Air Force One में लौटते समय किसी पत्रकार के सवाल का जवाब दिया.

Leave a Comment