सूर्यकुमार यादव ने पास किया फिटनेस टेस्ट, एशिया कप टीम चयन में अजीत अगरकर के साथ होंगे शामिल

सूर्यकुमार यादव ने अपना फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है. स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी के बाद उन्होंने बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जरूरी फिटनेस टेस्ट क्लियर किया. अब सूर्यकुमार यादव मंगलवार को एशिया कप के लिए Team India का चयन करने के लिए चयनकर्ताओं की मीटिंग में हिस्सा लेंगे.

Suryakumar Yadav

Indian टी20 टीम के Captain सूर्यकुमार यादव ने जून में जर्मनी के म्यूनिख में अपने पेट के निचले दाहिने हिस्से की सर्जरी करवाई थी. इसके बाद से वह रिकवरी कर रहे थे. सूर्यकुमार आखिरी बार आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने थे. इस सीजन में उन्होंने 717 रन बनाए, जिससे वे मुंबई इंडियंस के लिए एक सत्र में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे Batsman बने. वह ऑरेंज कैप विजेता Gujarat टाइटन्स के साई सुदर्शन (759 रन) से थोड़ा पीछे रहे.

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ‘‘सर्जरी के बाद वापसी से पहले फिटनेस टेस्ट अनिवार्य है और सूर्यकुमार ने इसे पास कर लिया है.’’ सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर सर्जरी के बाद लिखा था कि वह तेजी से ठीक हो रहे हैं और वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

सर्जरी और रिकवरी के बाद सूर्यकुमार यादव मंगलवार को मुंबई में चयन समिति की बैठक में अजीत अगरकर के साथ मौजूद रहेंगे. एशिया कप नौ से 28 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा. भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को मेजबान टीम के खिलाफ करेगा, जबकि पाकिस्तान से 14 सितंबर को दुबई में भिड़ेगा.

आईपीएल के बाद सूर्यकुमार ने टी20 मुंबई लीग में ‘ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट’ के लिए भी खेला और पांच पारियों में 122 रन बनाए. 2023 में सूर्यकुमार ने टखने और स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाई थी, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की है.

Leave a Comment