मारुति सुजुकी इंडिया ने अगस्त महीने में अपनी सबसे प्रीमियम और लग्जरी MPV, Invicto, पर जबरदस्त डिस्काउंट की घोषणा की है. कंपनी ग्राहकों को इस महीने 1.40 लाख रुपये तक का लाभ दे रही है. Invicto के Zeta वेरिएंट पर 1.15 लाख रुपये तक और Alpha वेरिएंट पर 1.40 लाख रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध है. बता दें, Invicto को टोयोटा इनोवा के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, हालांकि इनोवा की तुलना में इसकी डिमांड कम है. जुलाई में Invicto की महज 351 यूनिट्स बिकीं. इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 25.51 लाख से 29.32 लाख रुपये तक हैं.

डिस्काउंट डिटेल्स (अगस्त 2025):
-
Zeta वेरिएंट: कैश डिस्काउंट 0, अन्य बेनिफिट्स ₹1.15 लाख तक, कुल बेनिफिट्स ₹1.15 लाख तक
-
Alpha वेरिएंट: कैश डिस्काउंट ₹25,000, अन्य बेनिफिट्स ₹1.15 लाख तक, कुल बेनिफिट्स ₹1.40 लाख तक
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन:
मारुति इनविक्टो में 2.0-लीटर TNGA इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड इंजन मिलता है, जो E-CVT गियरबॉक्स के साथ आता है. यह 183hp की पावर और 1250Nm टॉर्क जनरेट करता है. यह MPV 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 9.5 सेकंड में पकड़ सकती है. माइलेज की बात करें तो Invicto 23.24 किमी/लीटर का शानदार फ्यूल इकोनॉमी देती है. इसमें 7-सीटर कॉन्फिगरेशन है.
बाहरी डिजाइन में मस्कुलर क्लैमशेल बोनट, DRL के साथ स्लीक LED हेडलाइट्स, क्रोम सराउंड हेक्सागनल ग्रिल, चौड़ा एयर डैम और सिल्वर स्किड प्लेट्स मिलती हैं. केबिन में डुअल-टोन डैशबोर्ड, लेदर अपहोल्स्ट्री वाली पावर्ड ओटोमन सीट्स, इंटीग्रेटेड मूड लाइटिंग के साथ पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील दिया गया है.
सेफ्टी और एडवांस्ड फीचर्स:
Invicto में वन-टच पावर टेलगेट, नेक्स्ट-जेन Suzuki Connect, 6 एयरबैग्स, 8-वे एडजस्टेबल पावर वेंटिलेटेड सीट्स, सेकंड रो में कैप्टन सीट्स, साइड फोल्डेबल टेबल्स, थर्ड रो तक आसान पहुंच के लिए वन-टच वॉक-इन स्लाइड और मल्टी-जोन टेम्परेचर सेटिंग्स शामिल हैं. MPV की लंबाई 4755mm, चौड़ाई 1850mm और ऊंचाई 1795mm है.
डिस्क्लेमर: डिस्काउंट्स विभिन्न प्लेटफॉर्म या शहर के अनुसार अलग हो सकते हैं. खरीदने से पहले अपने डीलर से ऑफर की पुष्टि जरूर करें.