सोने की कीमत में गिरावट, एक सप्ताह में 1,860 रुपये तक सस्ता हुआ सोना
New Delhi, 17 अगस्त (Udaipur Kiran). घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार छठे दिन सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है. इसी वजह से sunday को देशभर के प्रमुख सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,01,180 रुपये से लेकर 1,01,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार करता दिखा. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 92,750 रुपये से 92,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. इसके विपरीत, चांदी की कीमत में हल्की तेजी आई है और दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,16,200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है.

साप्ताहिक आधार पर देखा जाए तो बीते Monday से Saturday तक देश के अधिकतर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने के भाव में 1,860 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज हुई है. इसी तरह, 22 कैरेट सोना भी एक सप्ताह में 1,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है. सप्ताह भर के उतार-चढ़ाव के बाद चांदी की कीमत में भी 800 रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी दर्ज की गई है.
अगर शहरवार बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,01,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 92,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है. मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,01,180 रुपये और 22 कैरेट सोना 92,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,01,230 रुपये और 22 कैरेट सोना 92,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है. चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, पटना और जयपुर समेत देश के अन्य बड़े शहरों में भी आज सोने की कीमतें इसी दायरे में रही हैं.
देश के अन्य राज्यों जैसे कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के प्रमुख सर्राफा बाजारों में भी आज सोना सस्ता हुआ है. बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,01,180 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 92,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा.



