राशिफल : 18 अगस्त, 2025 – जानें सभी राशियों का आज का भविष्यफल

मेष: आज मित्तव्ययता बरतें, क्योंकि आर्थिक सुविधा आगे बनी रहे या न रहे. व्यापार में स्थिति थोड़ी नरम रह सकती है. संतोष से ही सफलता मिलेगी. जीवनसाथी का सुझाव लाभकारी रहेगा. समय थोड़ा नकारात्मक है, विवादों से बचें. शुभांक-4-5-7

Horoscope

वृष: निकटस्थ व्यक्ति का सहयोग आपके कार्यों को गति देगा. यात्रा से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. काम में आ रही बाधा दूर होगी और आर्थिक हित के काम पूरे होंगे. सुविधा और समन्वय से प्रगति बनी रहेगी. शुभांक-3-5-7

मिथुन: किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले अच्छी तरह विचार कर लें. मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष में रहेगा. कारोबारी काम में उन्नति होगी. परिश्रम से लाभ मिलेगा. मेहमानों का आगमन हो सकता है, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. शुभांक-5-7-9

कर्क: विद्वानों का सानिध्य मिलेगा, और घर का माहौल आध्यात्मिक रहेगा. व्यापार में नया तालमेल बनेगा. दोस्तों के साथ साझेदारी से लाभ होगा. पूर्व नियोजित काम सरलता से पूरे होंगे. यात्रा के योग बन रहे हैं. शुभांक-2-6-7

सिंह: विवादों और मुकदमों से राहत मिलेगी. परिश्रम से कार्य में लाभ होगा. सहयोग बढ़ेगा, लेन-देन में आ रही समस्या दूर होगी. भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे. शुभांक-4-6-8

कन्या: भावनाओं में न बहें, सतर्क रहें. रुका धन मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी. अपनों का सहयोग मिलेगा, सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा. आय-व्यय सामान्य रहेगा. शुभांक-3-5-7

तुला: शारीरिक सुख के लिए व्यसनों से बचें. पठन-पाठन में रुचि कम रहेगी. खान-पान में सावधानी बरतें. व्यापार में प्रगति होगी, पर भाई-बहनों से मतभेद संभव है. शिक्षा में संदेह रहेगा, स्वास्थ्य सामान्य. धार्मिक स्थल की यात्रा के योग हैं. शुभांक-2-4-6

वृश्चिक: कार्यसिद्धि जल्दी होगी. आर्थिक लाभ अच्छा रहेगा. शिक्षा में रुचि बढ़ेगी. परिवार में शुभ कार्य पर चर्चा होगी. व्यापार और नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी. मातृ पक्ष से लाभ संभव है. शुभांक-2-4-7

धनु: इच्छित फल की प्राप्ति होगी. मध्याह्न पूर्व समय अच्छा है. व्यापार में उन्नति होगी. लेन-देन में अड़चनें दूर होंगी. धार्मिक कार्यों में समय और धन खर्च होगा. दूसरों की मदद से काम पूरा होगा. शुभांक-3-5-8

मकर: स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है. ले देकर किए गए काम में मन नहीं लगेगा. समय थोड़ा नकारात्मक है, विवाद से बचें. हितैषी दिखने वाले नुकसान पहुँचा सकते हैं. शुभांक-3-6-9

कुम्भ: आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. मेल-जोल से कार्य सफल होंगे. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. नई जिम्मेदारी मिल सकती है. प्रेम-प्रसंग के योग हैं. सलाहकार की राय लाभकारी होगी. शुभांक-3-5-7

मीन: नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. मित्रों से सावधान रहें. अपनों का सहयोग मिलेगा. संतान से थोड़ी चिंता हो सकती है. शिक्षा में संदेह, पर व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी. व्यसनों से दूर रहें. शुभांक-5-8-9

Leave a Comment