दक्षिण बंगाल में बुधवार से नया निम्न दबाव, 22-23 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी

Heavy Rain

कोलकाता, 18 अगस्त (Udaipur Kiran). बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अब मजबूत होकर गहरे निम्न दबाव में बदलने की ओर है. अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, sunday सुबह लगभग 8:30 बजे यह निम्न दबाव उत्तर-पश्चिम खाड़ी क्षेत्र में आंध्रप्रदेश और ओडिशा के तट से कुछ पूर्व दिशा में सक्रिय था. Monday को यह West Bengal के समीप पहुंच चुका है.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मंगलवार तक यह प्रणाली और मजबूत होकर ओडिशा–आंध्रप्रदेश सीमा के पास भू-भाग में प्रवेश करेगी. हालांकि यह गहरा निम्न दबाव सीधे बंगाल को प्रभावित नहीं करेगा, लेकिन इससे आने वाली नमी और बादल दक्षिण बंगाल के जिलों तक पहुंचेंगे. इसके परिणामस्वरूप गुरुवार तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि इस निम्नचाप के बाद बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में फिर से एक चक्रवातीय परिसंचरण बनने की आशंका है, जिससे सप्ताह के अंत तक बारिश तेज हो सकती है.

जुलाई में जहां दक्षिण बंगाल में रिकॉर्ड बारिश दर्ज हुई थी, वहीं अगस्त में अब तक काफी कम बारिश हुई है. एक अगस्त से 17 अगस्त के बीच कोलकाता में केवल 152 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है, जबकि सामान्य औसत 372.1 मिमी है. यानी शहर को अभी तक केवल 41 प्रतिशत बारिश ही प्राप्त हुई है.

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा निम्न दबाव इस कमी को पूरा नहीं कर पाएगा, लेकिन सप्ताहांत में संभावित चक्रवातीय परिसंचरण से होने वाली बारिश इस कमी को कुछ हद तक कम कर सकती है.

मौसम वैज्ञानिक रविंद्र गोयनका ने बताया कि ओडिशा–आंध्रप्रदेश का निम्न दबाव नहीं, बल्कि सप्ताहांत का चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण बंगाल में अधिक बारिश ला सकता है और कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है.

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, Monday को दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया और झाड़ग्राम में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. मंगलवार को दक्षिण बंगाल के 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश तथा आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है. बुधवार को कोलकाता, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, मुर्शिदाबाद, हावड़ा, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 22 और 23 अगस्त को दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में भारी बारिश हो सकती है. 22 अगस्त को मुर्शिदाबाद, नदिया, पूर्व बर्धमान और उत्तर व दक्षिण 24 परगना में, जबकि 23 अगस्त को उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम और बांकुड़ा के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है.

Leave a Comment