iPhone 17 Pro vs Google Pixel 10 Pro: जानें किसमें है दम, फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत में कौन आगे?
New Delhi, 18 अगस्त (Udaipur Kiran). स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही Apple और Google के बीच बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी, क्योंकि दोनों ही ब्रांड अपने नेक्स्ट जेनरेशन फ्लैगशिप डिवाइसेज़—iPhone 17 Pro और Google Pixel 10 Pro—को लॉन्च करने की तैयारी में हैं. दोनों स्मार्टफोन्स को लेकर अब तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक और इंडस्ट्री रिपोर्ट्स ने कई अहम जानकारियां उजागर की हैं. डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, परफॉर्मेंस और कीमत के मामले में दोनों फोन कैसे आमने-सामने होंगे, यहां जानिए पूरी तुलना.

डिजाइन
iPhone 17 Pro में एक बार फिर टाइटेनियम फ्रेम देखने को मिल सकता है, जो पहले से हल्का हो सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें रिफ्रेश्ड कैमरा हाउसिंग और नए फिजिकल बटन मिल सकते हैं, जिससे इसका लुक पूरी तरह नया महसूस होगा. वहीं Google Pixel 10 Pro अपने सिग्नेचर रियर कैमरा बार डिज़ाइन और पारंपरिक बटन लेआउट के साथ पेश किया जा सकता है, जो लंबे समय से पिक्सल यूज़र्स के लिए पहचान बन चुका है.
डिस्प्ले
दोनों फोन्स में लगभग एक जैसा डिस्प्ले साइज देखने को मिलेगा. iPhone 17 Pro में 6.3-इंच का Liquid Retina XDR पैनल मिल सकता है, जिसमें ProMotion टेक्नोलॉजी, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस हो सकती है. Pixel 10 Pro में 6.3-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Apple के बराबर ब्राइटनेस के साथ लॉन्च होने की संभावना है.
परफॉर्मेंस
iPhone 17 Pro में नई जेनरेशन का A19 Pro चिपसेट, 12GB RAM और iOS 26 मिलने की उम्मीद है. दूसरी ओर, Google Pixel 10 Pro में TSMC द्वारा निर्मित Tensor G5 चिपसेट, 16GB RAM और Android 16 के साथ बेहतरीन AI-फीचर्स की ताकत मिलने की संभावना है.
कैमरा
फोटोग्राफी के मामले में भी मुकाबला दिलचस्प रहेगा. iPhone 17 Pro में तीन 48MP लेंस, जिसमें एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी हो सकता है. वहीं, Pixel 10 Pro में 50MP प्राइमरी कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस के साथ 48MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है, जो इसे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए खास बनाएगा.
बैटरी
iPhone 17 Pro में 3,600mAh की बैटरी, 27W वायर्ड चार्जिंग और MagSafe 2.0 वायरलेस चार्जिंग मिलने की उम्मीद है. Pixel 10 Pro में 4,700mAh की बड़ी बैटरी, 27W वायर्ड और 21W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ Pixelsnap मैग्नेटिक एसेसरीज़ की सुविधा मिल सकती है.
लॉन्च और कीमत (भारत में)
Google Pixel 10 Pro का लॉन्च 20 अगस्त, 2025 को कन्फर्म हो चुका है, जबकि iPhone 17 Pro की लॉन्च डेट अब भी राज़ है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि 9 या 11 सितंबर को यह पेश किया जा सकता है. कीमत की बात करें तो iPhone 17 Pro के 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग ₹1,25,000 हो सकती है, जबकि Pixel 10 Pro की कीमत लगभग ₹1,09,999 रहने की संभावना है.



