Skip to content
Saturday, 24 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

राजस्थान की दूसरी सेना भर्ती रैली 25 अगस्त से सीकर में, 10,000 से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

जयपुर, 18 अगस्त (Udaipur Kiran). वर्ष 2025-26 के लिए Rajasthan की दूसरी सेना भर्ती रैली, भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), जयपुर द्वारा जिला स्टेडियम, सीकर में 25 अगस्त से 16 सितम्बर 2025 तक आयोजित की जाएगी. यह भर्ती रैली जयपुर, सीकर और डीडवाना-कुचामन जिलों के उम्मीदवारों के लिए होगी.

Army Recruitment Rally Of Rajasthan

इस रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) सहित विभिन्न श्रेणियों के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2025 में शामिल हुए 10,000 से अधिक अभ्यर्थियों को कोल अप जारी किया गया है. साथ ही सिपाही फार्म, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, हवलदार शिक्षा (सूचना एवं तकनीक/साइबर, सूचनात्मक कार्यवाही एवं भाषाविद), हवलदार सर्वेयर स्वचलित मानचित्रकार, जूनियर कमीशन अधिकारी कैटरिंग एवं धार्मिक शिक्षक (जूनियर कमीशन अधिकारी) की क्षेत्रीय और केंद्रीय श्रेणी की भर्ती रैली भी 25-26 अगस्त 2025 को आयोजित होगी.

मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, Rajasthan, दक्षिण पश्चिमी कमान और सीकर प्रशासन द्वारा आयोजित इस भर्ती रैली के जरिए राज्य के युवाओं को सेना में सेवा करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा. मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वचालित होगी, जिसमें केवल योग्यता के आधार पर ही चयन किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी दलाल के बहकावे में न आएं और न ही अपने दस्तावेज सिविल अकादमियों या दलालों को सौंपें. दस्तावेज केवल मांगे जाने पर ही भर्ती कर्मचारियों को दें.

विस्तृत जानकारी और सहायता के लिए अभ्यर्थी ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) देखें या भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), जयपुर से संपर्क करें.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *