उदयपुर, 18 अगस्त (Udaipur Kiran). थाना सायरा पुलिस ने डकैती के एक मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इससे पहले इसी मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.

प्रार्थी उमाराम पुत्र मोतीलाल गमेती, निवासी करदा (सायरा) ने 4 जून 2025 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि रात के समय कुछ अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और पत्थर मारने के बाद मकान में घुसकर चांदी की रकम और नकद रुपए लूट ले गए. यही नहीं, आरोपी पास ही के भीखाराम और तुलसीराम के घरों में भी किवाड़ तोड़कर घुसे और वहां भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद उन्होंने दो अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर संख्या 149/2025 Indian न्याय संहिता 2023 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.
12 जून 2025 को पुलिस ने इस डकैती में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर माल बरामद किया था. सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया था, जबकि बाकी आरोपी फरार चल रहे थे. Superintendent of Police योगेश गोयल के निर्देशन और अतिरिक्त Superintendent of Police (ग्रामीण) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा व वृताधिकारी गिर्वा सूर्यवीर सिंह राठौड़ के सुपरविजन में थाना अधिकारी किशोर सिंह शक्तावत के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर फरार आरोपियों—
-
लालाराम पुत्र सोफा निवासी उपरी खुणा रावछ, सायरा
-
किरण पुत्र कालु निवासी उपरी खुणा रावछ, सायरा
-
भुरा पुत्र जेठा निवासी कुन्ती का लेवा, ओगणा
को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस इनसे पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है.