मध्‍य प्रदेश में 21 अगस्त से झमाझम बारिश का अनुमान, 9 जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल, 19 अगस्त (Udaipur Kiran). मध्‍य प्रदेश में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है. मौसम के स्ट्रॉन्ग सिस्टम के चलते अगस्त के अंत में पूरा प्रदेश भीगने की संभावना है. भोपाल, इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में 21 अगस्त से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इससे पहले भी कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है. आज मंगलवार को 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है.

rain news

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश से एक मानसून टर्फ गुजर रही है, जिसके कारण इंदौर-उज्जैन संभाग में तेज बारिश हो रही है. इसी के साथ, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन, दो टर्फ और एक लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव है. इन सिस्टम्स के प्रभाव से अगले तीन दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं. विशेष रूप से देवास, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जहां 24 घंटों में 8.5 इंच तक पानी गिर सकता है. वहीं, अगले 24 घंटे में अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में भारी बारिश की संभावना है, यहां साढ़े 4 इंच तक वर्षा हो सकती है. इसके बाद सिस्टम और भी मजबूत होगा और 21-22 अगस्त को दक्षिणी व पूर्वी हिस्सों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है.

Monday को प्रदेश के कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश देखने को मिली. इंदौर में एक इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई, उज्जैन में लगभग एक इंच और दमोह में आधा इंच बारिश हुई. भोपाल में दोपहर बाद तेज और रिमझिम बारिश का क्रम जारी रहा. शाजापुर, रतलाम, खरगोन, बड़वानी, धार, बैतूल, गुना, नर्मदापुरम, रायसेन, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, सतना, उमरिया, देवास, सीहोर, राजगढ़, विदिशा सहित कई जिलों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई. रात के समय भी कई क्षेत्रों में वर्षा का सिलसिला जारी रहा. प्रदेश में अब तक औसतन 31.5 इंच बारिश हो चुकी है.

Leave a Comment