मेडिकल ग्राउंड पर आसाराम की अंतरिम जमानत तीन सितंबर तक बढ़ी, गुजरात हाईकोर्ट का आदेश

जोधपुर, 19 अगस्त (Udaipur Kiran). रेप केस में सजा काट रहे आसाराम को Gujarat उच्च न्यायालय ने एक बार फिर राहत दी है. अदालत ने चौथी बार मेडिकल ग्राउंड पर उसकी अंतरिम जमानत तीन सितंबर तक बढ़ा दी है.

आसाराम

इससे पहले Gujarat हाईकोर्ट ने उसे 21 अगस्त तक, जबकि Rajasthan हाईकोर्ट ने 29 अगस्त तक की अंतरिम जमानत दी थी. Rajasthan उच्च न्यायालय के आदेश पर Monday को अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल में आसाराम की मेडिकल जांच हुई थी. इस दौरान अस्पताल में करीब दो घंटे तक अव्यवस्थाएं देखी गईं, जिससे मरीजों व परिजनों ने हंगामा भी किया.

आसाराम ने अपनी अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने से पहले Gujarat उच्च न्यायालय में अर्जी दाखिल की थी. मंगलवार को हुई सुनवाई में आसाराम के अधिवक्ता ने उसकी मेडिकल रिपोर्ट्स पेश कीं, जिनमें स्वास्थ्य की स्थिति गंभीर बताई गई. इन्हीं के आधार पर अदालत ने उसे अंतरिम राहत दे दी.

Leave a Comment