जयपुर, 21 अगस्त (Udaipur Kiran). Rajasthan में पशुपालन विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. Rajasthan कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशुधन सहायक भर्ती Examination में 243 पद बढ़ाने का फैसला किया है. अब प्रदेश में कुल 2,783 पदों पर पशुधन सहायकों की भर्ती होगी.

कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि पहले 2,540 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसके लिए 37 हजार से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया था. इसी साल 13 जून को भर्ती Examination आयोजित की गई थी. अब पशुपालन विभाग द्वारा 243 अतिरिक्त पद जोड़ने के बाद कुल पदों की संख्या 2,783 हो गई है.
आंसर की जारी होने के बाद संशोधित विज्ञप्ति
बोर्ड के अनुसार, भर्ती Examination का प्री-रिजल्ट अभी जारी नहीं किया गया है. प्री-रिजल्ट के बाद टीएसपी और नॉन टीएसपी क्षेत्र के वर्गीकरण के साथ 2,783 पदों की संशोधित विज्ञप्ति जारी की जाएगी. इसी आधार पर फाइनल रिजल्ट घोषित कर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू होगी.
पे-मैट्रिक्स 8 लेवल सैलरी
पशुधन सहायक भर्ती Examination में चयनित अभ्यर्थियों को पे-मैट्रिक्स 8 लेवल के अनुसार वेतन मिलेगा. चयन के बाद दो साल का प्रोबेशन कार्यकाल अनिवार्य रहेगा.